
जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर दस दिनों का तकरीरी प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम उर्स कमेटी हजरत जाकिर शाह सैलानी रहमतुल्लाह के द्वारा संजय नगर में किया जा रहा है। जिसमें प्रतिदिन देश के नामी गिरामी मुकर्रिर (प्रवचन देने वाला) तकरीर करेंगे।
शनिवार को देश के नामी गिरामी मुकरीर अल्लामा मुफ्ती डॉ. मंजूर अहमद मिस्बाही साहब सरकारे दोआलम मोहम्मद साहब के जीवनी पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुफ्ती मोहम्मद मुजीअुर्रहमान ने किया। मंच संचालन मोहम्मद कलाम साहब ने किया। इस अवसर पर कमेटी के सारे मेम्बर व शहर के लोग उपस्थित थे।