
तेज प्रताप तलाक प्रकरण से परिवार में बढ़े तनाव के बीच शनिवार को लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव रांची पहुंचे।
वे चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव से मिलने रिम्स के पेइंग वार्ड आए। इस दौरान उनकी बहन रागिनी यादव भी साथ थीं। तेजप्रताप के अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक पर अड़े रहने के कारण पिता-पुत्र की इस मुलाकात को बेहद अहम माना जा रहा है।

बता दें कि परिवार में हाल के दिनों में मचे घमासान को लेकर लालू परिवार सुर्खियों में है। पिछले हफ्ते लालू और तेज प्रताप की मुलाकात के बाद लगातार लालू प्रसाद की तबीयत भी कुछ ठीक नहीं की जा रही है। माना जा रहा है कि तेजस्वी और लालू की मुलाकात के बाद तेजप्रताप के तलाक मामले में नया मोड़ आ सकता है। इधर तेज प्रताप के ताजा बयान परिवार के तलाक पर समर्थन के बिना घर नहीं लौटने की बात से भी लालू परिवार की मुश्किलें बढ़ी हैं।

बता दें कि रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से उनके छोटे बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुलाकात की है। इस क्रम में लालू की बेटी रागिनी, दामाद राहुल और नाती भी तेजस्वी के साथ हैं। तेजस्वी एयरपोर्ट से सीधे रिम्स पहुंचे और लालू से मिलने सीधा उनके वार्ड में चले गए।

संभावनाएं जताई जा रही है कि बड़े बेटे तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक की अर्जी के मामले में बात करने लिए बेटा बेटी रिम्स पहुंचे है।तलाक मामले के साथसाथ राजनीतिक हालात पर भी बात सम्भावित है। राजनीतिक मसलों को आसानी से हल कर लेने वाले लालू बड़े बेटे के तलाक की अर्जी को लेकर परेशान हैं। तेज प्रताप पिछले सप्ताह लालू से आकर मिले थे। लालू ने उन्हें समझाया लेकिन अब भी वे अपने तलाक के फैसले पर अड़े हैं।