
कितने लोगों के लिए : 5
सामग्री : 
केला- 2, मूंगफली का पेस्ट- 3 चम्मच, दूध- 1 कप, चीनी- 2 टेबलस्पून, कोकोनट- 1 टेबलस्पून (कद्दूकस किया), मूंगफली- 2 टेबलस्पून (बारीक कटी)
विधि :
मिक्सी में थोड़ा सा दूध और केले डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए ब्लेंड करें। जब दूध और केला अच्छे से मिक्स हो जाए तब इसमें मूंगफली का पेस्ट और चीनी डालकर मिक्स करें और करीब एक से दो मिनट तक ब्लेंड कर लें। अब इसे सर्विंग गिलास में निकालें और ऊपर से बारीक कटी हुई मूंगफली के दाने और कद्दूकस किया हुआ कोकोनट डालकर गार्निंश करें और सर्व करें।