
बादाम का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स मौजूद होते हैं। रोजाना भीगे हुए बादाम का सेवन करने से शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है और साथ ही शरीर कई बीमारियों से बचा रहता है।

फायदेमंद है भीगा हुआ बादाम:
# बादाम को हमेशा छीलकर खाना चाहिए। बिना छिले हुए बादाम का सेवन करने से खून में पित्त की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं।
# नियमित रूप से भीगे हुए बादाम का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत हो जाता है और दिल स्वस्थ रहता है। इसके अलावा अगर आप रोजाना भीगे हुए बादाम का सेवन करते हैं तो वजन कम करने में भी सहायता मिलती है।