
पाकिस्तान कोई न कोई ऐसी हरकत कर देता है जिससे दुनिया भर में उसकी कभी आलोचना होती है या फिर उसका मजाक बनता है. ताजा मामला पहली बार चीन पहुंचे पाकिस्तानी पीएम इमरान खान से जुड़ा है.
दरअसल चीन पहुंचे इमरान बीजिंग में भाषण दे रहे थे. पीटीवी ने अपने प्रधानमंत्री का यह भाषण लाइव दिखाया. चूक यहीं हुई. लाइव प्रसारण के दौरान स्क्रीन पर बीजिंग की जगह बेगिंग लिखा आ गया. यह चूक 20 सेकेंड तक स्क्रीन पर रही. इस गलती पर पाकिस्तान का खूब मजाक उड़ रहा है.