
पिता की शराब की लत से नाराज बेटे ने उनके सिर में फावड़ा मार दिया. इस हमले में पिता की मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद बेटा फरार हो गया है. पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. उसकी तलाश की जा रही है. पुलिस ने बताया कि जल्द ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा. वहीँ, दीवाली के एक दिन पहले हुई इस घटना से परिजनों में हड़कंप मच गया.
बिजनौर थाना स्योहारा के गांव जागीर मे 60 वर्षीय यशपाल को शराब पीने की लत थी. हर समय नशे में रहने और मना करने के बाद भी शराब पीना बंद नहीं किया. इससे यशपाल के चारों बेटे उससे बहुत नाराज रहते थे. शराब को लेकर अक्सर झगड़ा होता था.
बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम को भी यशपाल और उसके सबसे छोटे बेटे राहुल के बीच शराब पीने को लेकर बहस हुई. इसके बाद झगड़ा हो गया. ये झगड़ा इस हद तक पहुंच गया कि राहुल ने पिता के सिर में फावड़ा दे मारा. हमला इतनी तेज किया गया कि इसमें यशपाल की मौत हो गई. घटना के बाद राहुल घबरा गया और घटना स्थल से फरार हो गया. पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. उसकी तलाश की जा रही है.