
चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कहा है कि मुझे मेरे परिवार ने नकार दिया है। परिवार के सभी लोग मेरी पत्नी ऐश्वर्या को ही सपोर्ट कर रहे हैं। तेज प्रताप ने रविवार को मीडिया से दो टूक बात करते हुए कहा कि वे तलाक के अपने फैसले पर अडिग हैं। 
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वे अपने फैसले पर अडिग हैं, पत्नी ऐश्वर्या को तलाक देकर रहेंगे। रविवार को होटल मेपल वुड में पत्रकारों से मुखातिब तेज प्रताप ने कहा कि रिम्स में मुलाकात के दौरान पिता ने इंतजार करने को कहा है, लेकिन वे इंतजार नहीं करेंगे।.jpg)
उनके पिता जेल में है, कब बाहर आएंगे पता नहीं, तब तक मेरी जिंदगी तबाह हो जाएगी। उन्होंने कहा कि मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है पिछले कई महीने से यह प्रकरण जारी है और परिवार के सदस्य खामोश हैं। उन्होंने कहा कि बेटे को लालू परिवार ने नकार दिया है और बहू को सपोर्ट कर रहा है। माता-पिता, भाई – बहन सभी बहू की तरफदारी में लगा है।
.jpg)
उन्होंने कहा कि मेरे साथ जो व्यवहार हुआ है कोर्ट को बताएंगे, सब ड्राफ्ट किया हुआ है । यह पूछने पर कि क्या वह पापा की बात नहीं मानेंगे, बिना देर किए उन्होंने कहा, नहीं मानेंगे, क्या वे मेरा सपोर्ट कर रहे हैं। क्या आपके इस कार्य से आपके परिवार को नुकसान नहीं पहुंचेगा, उन्होंने कहा मेरा नुकसान नहीं हो रहा क्या? क्या घुट-घुट कर रहें, मर जाएं, फांसी लगा लें।
राजनीतिक जीवन को कहीं नुकसान तो नहीं पहुंचेगा, के सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि हम धार्मिक किस्म के आदमी हैं, जहां जाएंगे वहीं करियर है। तेज प्रताप ने मेपल वुड होटल में रविवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं तलाक के अपने फैसले पर अडिग हूं। मेरे परिवार के सारे सदस्य ऐश्वर्या को ही सपोर्ट कर रहे हैं। हमें सभी ने नकार दिया है।