प्रो कबड्डी लीग 2018 में शुक्रवार को खेले जाएंगे रोमांचक मुकाबले

देश में इस समय चारों ओर प्रो कबड्डी लीग का जुनून सभी लोगों के दिल और दिमाग पर सवार है। जानकारी के अनुसार बता दें कि शुक्रवार को प्रो कबड्डी लीग में दो मुकाबले खेले जाएंगे। जहां पहला मुकाबला यूपी योद्धा और तमिल थलाइवाज के बीच होगा तो वहीं दूसरा मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स और गुजरात फॉरच्यूनजायंट्स के बीच खेला जाएगा। 

इस लीग में तमिल की टीम का प्रदर्शन शुरूआती मैचों के बाद खराब होता गया है और अब शुक्रवार को होने वाले पहले मुकाबले में तमिल टीम अपना प्रदर्शन सुधारने का प्रयास करेगी। यहां बता दें कि जहां यूपी ने अपने खेले गए 7 मैचों में से 3 में जीत,3 में हार और 1 टाई के साथ लीग में चौथे पायदान पर जगह बनाई है। वहीं तमिल को 8 में से सिर्फ दो मैचों में ही जीत हासिल हो पाई है और तमिल की टीम लीग में आखिरी नंबर पर है।   

गौरतलब है कि भारत में इस कबड्डी लीग का सभी इंतजार करते हैं और शुक्रवार को होने वाले दोनों मुकाबले ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्‍पेलक्‍स में खेले जाएंगे इसके अलावा इन मैचों का समय भी रात्रि 8 बजे से शुरू होगा। जहां पहला मुकाबला यूपी योद्धा और तमिल थलाइवाज के बीच होगा वहीं दूसरा मुकाबला जयपुर पिंक पैंथर्स बनाम गुजरात के बीच होगा।