
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुजरात दौरा पर हैं। आज उन्होंने वहां नर्मदा जिला में सरदार सरोवर प्रांगण में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज देश के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वहां पर विश्व की सबसे ऊंची मूर्ति पर हेलीकाप्टर से पुष्पांजलि की। उनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी थे।
‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के नाम से नर्मदा जिले के सरदार सरोवर बांध से करीब 3.5 किमी की दूरी पर साधु-बेट टापू पर बनी यह विश्व की सबसे ऊंची (182 मीटर) मूर्ति है। इसका अनावरण 31 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।
अनावरण के बाद हर राज्य के मुख्यमंत्रियों को गुजरात सरकार ने अलग-अलग दिन ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ को पुष्पांजलि अर्पित करने के लिए आमंत्रित दिया था। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वहां पहुंचे। पिछले दिनों योगी आदित्यनाथ को आमंत्रण देने वहां के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी लखनऊ आए थे।