
भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभनेत्री रानी चटर्जी एक बार फिर सुर्ख़ियों में आ गई हैं. इसकी वजह उनकी एक लेटेस्ट तस्वीर हैं. आपको जानकारी के लिए बता दें कि भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. रानी चटर्जी जितना भोजपुरी फिल्मों में अपने कातिलाना लुक को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं, उतनी ही इंस्टाग्राम पर अपनी हॉट और सेक्सी फोटो को लेकर वे सुर्खियां बटोरने में माहिर हैं. रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक ओर लेटेस्ट फोटो शेयर की है. अगर आप भी भोजपुरी सेंसेशन रानी चटर्जी के फैन हैं तो उनकी ये लेटेस्ट इंस्टा फोटो देख आप खुशी से झूम उठेंगे. 
आपको बता दें कि रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर जो लेटेस्ट फोटो शेयर की है उसमें वो ब्लू रंग के टॉप में नजर आ रही हैं. जो कि फैंस की धड़कनें बढ़ा रहा हैं. इस फोटो में रानी चटर्जी की नेचुरल ब्यूटी फैन्स को काफी पसंद आ रही है. ब्लू कलर के टॉप में कैमरे के सामने सेल्फी लेती एक्ट्रेस की यह फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई है. रानी चटर्जी की इस फोटो को थोड़ी ही देर में काफी लाइक मिल गए हैं. रानी के इंस्टाग्राम पर 150,000 के करीब फॉलोवर्स हैं.
भोजपुरी सिनेमा में रानी ने कई सुपरहिट फ़िल्में की है, सभी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी धमाल मचाया है. भोजपुरी इंडस्ट्री की रानी चटर्जी बेहद डिमांडिग एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं. साल 2004 में रानी चटर्जी ने ससुरा बड़ा पैसे वाला फिल्म से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था इस फिल्म में रानी चटर्जी के साथ मनोज तिवारी नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड कायम किए थे.
https://www.instagram.com/p/BpoEQIZnpIt/?utm_source=ig_embed