न्यूजीलैंड: सड़क दुर्घटना में 2 भारतीय छात्रों की मौत, एक घायल

न्यूज़ीलैंड में 2 भारतीय छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है । जबकि एक बुरी तरह से घायल हो गया। ।मरने वाले दोनों छात्रों में से एक दिल्ली का है और एक पंजाब के अमृतसर का रहने वाला था। घायल छात्र भी पंजाब का ही है। मरने वाले छात्रों में से एक की पहचान विक्रमजीत सिंह निवासी अमृतसर और दूसरे की मुकुल जागलान नई दिल्ली के रूप में हुई है ।

तीनों छात्र मुकुल की बहन से टोपो (वाईकाटो ) में मिलने गए थे। वहां से लौटने के बाद ऑकलैंड की तरफ आ रहे थे कि रास्ते में रोटोरुआ (वाईकाटो) के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायल छात्र अमित शर्मा को पहले रोटोरुआ अस्पताल में ले जाया गया जहां से उसकी हालत गम्भीर देखते हुए डॉक्टरों ने अमित शर्मा को बायकाटो अस्पताल भेज दिया।