
राजनीतिक दल के नेताओं के लगातार कोर्ट के आदेश की अवहेलना पर इलाहाबाद हाईकोर्ट बेहद सख्त है। कोर्ट ने योगी आदित्यनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही कोर्ट डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के केस में आज सुनवाई करेगी। कोर्ट ने कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ जारी किया है तो पूर्व बसपा विधायक की गिरफ्तारी का आदेश दिया है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के विशेष न्यायाधीश एमपी/एलएलए कोर्ट पवन कुमार ने लखनऊ के वजीरगंज थाना में दर्ज मुकदमे में मंत्री रीता बहुगुणा जोशी व मीरा सिंह को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। इस मामले में सीजेएम लखनऊ से ही गिरफ्तारी का आदेश जारी है। इस मुकदमे को वापस लेने की अर्जी शासन ने दी थी। मामले के विवेचक अरुण कुमार ने आरोप पत्र पेश किया है कि दोनों आरोपितों ने 16 फरवरी 2010 को कार्य में बाधा डाल पत्थरबाजी कराई थी।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ चल रहे धोखाधड़ी का मुकदमा कौशांबी जिले से विशेष कोर्ट एमपी-एमएलए में पहुंच गया है। इस मामले में पहले से ही एनबीडब्ल्यू का आदेश जारी है। अब इस मामले की सुनवाई एक नवंबर को विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की अदालत में होगी। धोखाधड़ी के इस मुकदमे में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या, राधेश्याम साहू, अनिल कुमार, अशोक कुमार मौर्या, राम खेलावन, उमेश चंद्र, विनोद कुमार पटेल, विद्धान गोस्वामी, राम लोटन, श्याम प्रसाद आदि अभियुक्त हैं।