आमजन की सेवाओं में किए गए हैं ये बदलाव, जानिए क्‍या है खास

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रेलवे ग्राहक सर्विस में एक नवंबर से कुछ बदलाव किए हैं। जहां एसबीआइ एटीएम से कैश निकालने की लिमिट को घटाई है, वहीं रेलवे भी लाइन में लगने के झंझट को खत्म कर यात्रियों को दीपावली का तोहफा दिया है। 

अब रेल यात्री घर बैठे ट्रेन का जनरल टिकट बुक करा सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बात करें तो बैंक ने अपने खाताधारक व एटीएम धारकों के लिए 31 अक्टूबर से एटीएम से कैश निकासी की नई लिमिट लागू करने का ऐलान किया है। अब एसबीआइ के क्लासिक व मैस्ट्रो डेबिट कार्ड धारक 31 अक्टूबर से सिर्फ 20 हजार रुपये प्रतिदिन निकाल सकेंगे। जबकि अभी तक यह सीमा 40 हजार रुपये प्रतिदिन थी।

उधर, भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग में नई सर्विस की शुरुआत की है। इसके तहत जनरल टिकट के लिए अब लोगों को घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। रेलवे एक नवंबर से पूरे देश में यूटीएस मोबाइल एप की शुरुआत की है। यूटीएस मोबाइल एप एंड्रॉयड, आइओएस और विंडोज फोन तीनों ही प्लेटफॉर्म पर काम करेगा। एप को डाउनलोड करने के बाद इस पर यूजर आइडी और पासवर्ड बनाना होगा। इसके साथ ही बुकिंग के दौरान यात्री को रेलवे स्टेशन के 25 से 30 मीटर की दूरी पर रहना जरूरी है। इस एप के माध्यम से यात्री केवल चार टिकट ही बुक करा सकेंगे।