
बीसीसीएल के तत्कालीन सीएमडी अजय कुमार सिंह को हटाने के मामले में झारखंड हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। उच्च न्यायालय में बुधवार को इस मामले की सुनवाई हुई। केंद्र सरकार के आदेश को चुनौती देते हुए अजय कुमार सिंह ने याचिका दाखिल की है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 20 नवंबर को होगी।
इससे पहले हाई कोर्ट के जस्टिस डॉ. एसएन पाठक की अदालत ने बीसीसीएल के तत्कालीन सीएमडी अजय कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई करने से खुद को अलग कर लिया था। बता दें कि केंद्र सरकार ने अजय कुमार सिंह को बीसीसीएल के सीएमडी के पद से हटा कर उन्हें पूर्व के पद पर पदस्थापित कर दिया है। एक साल पहले अजय कुमार सिंह की बीसीसीएल के सीएमडी के पद पर हुई नियुक्ति हुई थी। बाद में केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति को संपुष्ट नहीं किया और उन्हें हटा दिया गया।