
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन पिछले काफी वक्त से टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पर निशाने साध रहे हैं. इंग्लैंड दौरे पर जब एक टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली के दो रिव्यू गलत हो गए थे. तब वॉन विराट कोहली को दुनिया का सबसे खराब रिव्यूअर करार दिया था. वॉन ने ट्वीट करके कहा था, ‘विराट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं यह एक फैक्ट है, विराट दुनिया के सबसे बेकार रिव्यूअर हैं यह भी फैक्ट है।’ अब एक बार फिर से माइकल वॉन ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली का मजाक बनाया है. 
दरअसल, 29 अक्टूबर को माइकल वॉन का जन्मदिन था. माइकल ने 29 अक्टूबर को अपने ऑफिशियल फेसबुक पेज से एक बकरे के साथ अपनी तस्वीर शेयर दी. इस तस्वीर को शेयर करते हुए वॉन ने जो कैप्शन लिखा उससे विराट कोहली के फैन काफी नाराज हो गए हैं.
दरअसल, माइकल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वन-डे में, गुवाहटी में 21 अक्टूबर को खेले गए मैच में विराट कोहली के शानदार 140 रनों के बाद टि्वटर पर उन्हें ‘गॉट’ लिखा था. इसके लिए उन्होंने एक बकरे का इमोजी लगाया था. इसके बाद 29 अक्टूबर को वॉन ने एक बार फिर बकरे की तस्वीर के साथ ट्वीट किया है.
माइकल वॉन ने बकरे के साथ एक सेल्फी पोस्ट की. इसे कैप्शन दिया- मार्निंग ऑल, बर्थडे सेल्फी विद विराट. लेकिन कुछ यूजर्स को माइकल वॉन का यह ट्वीट पसंद नहीं आया और उन्होंने उनकी आलोचना की.