
सिधौली-सीतापुर HT: स्थानीय तहसील अन्तर्गत थाना अटरिया क्षेत्र के अन्तर्गत बीती रात बेखौफ बदमाशों ने बाइक सवारों को तमंचा दिखा हजारो की नकदी व मोबाइल लूट करके चलते बने
गोलू पुत्र कमलेश शुक्ला निवासी डिवहारा थाना अटरिया रविवार की बीती रात बाइक से गांव के ही रामा नुज शुक्ला पुत्र राम प्रताप शुक्ला के साथ लखनऊ से अपने गांव आ रहा था, तभी गांव से पहले रास्ते पर ग्राम बखत खेड़ा की पुलिया पर करीब नौ बजे मौजूद आधा दर्जन बदमाशों ने बाइक को रोक लिया बदमाशो ने दोनो को तमंचा दिखा कर पन्द्रह हजार की नकदी व दो कीमती मोबाइल लूट लिये बाद में शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले सूचना पर पहुची पुलिस ने आसपास तलाश की परन्तु कोई सफलता नही मिली पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है