पुलिस और अग्निशमन विभाग ने मिलकर अवैध पटाखे का गोरखधंधा कर रहे युवक फरार…

अलीगढ़ ht: थाना हरदुआगंज पुलिस,अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने कस्बे में एक मकान पर छापा मार कार्यवाही करते हुए करीब 15 लाख रुपये की अवैध आतिशबाजी बरामद की है।बिना लाइसेंस के रिहायसी इलाके में आतिशबाजी का भंडारण किया गया था पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। 

 कस्बा हरदुआगंज के रिहायशी क्षेत्र में आतिशबाजी के अवैध भंडारण की जानकारी मिल रही थी,जानकारी पर एएसपी नीरज जादौन के नेतृत्व में हरदुआगंज पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बॉबी सक्सेना के मकान पर छापा मार कार्यवाही कर करीब 15 लाख रुपये की अवैध आतिशबाजी बरामद की गई है,आरोपी मोके पर नही मिला,पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आयुध अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।