
सामग्री : तेल- 1 टेबलस्पून,अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 टेबलस्पून,काजू का पेस्ट- 40 ग्राम,मगज पेस्ट- 3 टेबलस्पून,कसूरी मेथी- 2 टीस्पून,मक्खन- 2 टीस्पून,धनिया पाउडर- 1 टीस्पून ,जीरा पाउडर- 1 टेबलस्पून,गरम मसाला- 1 टेबलस्पून,क्रीम- 20 मिली,क्रीम- 10 गार्निश के लिए,पनीर- 400 ग्राम (कटा हुआ)
विधि
1- काजू मक्खन पनीर बनाने के लिए सबसे पहले एक चम्मच तेल को गर्म करके उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर फ्राई करें.
2- अब इसमें 40 ग्राम काजू और 3 चम्मच का मगज पेस्ट डालकर पकाएं. अब इसमें दो चम्मच कसूरी मेथी, एक चम्मच धनिया पाउडर, एक चम्मच गरम मसाला और एक चम्मच जीरा पाउडर डालकर पकाएं.
3- अब इसमें 20 मिलीलीटर क्रीम और दो चम्मच मक्खन डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब इसमें 400 ग्राम पनीर डालकर 5 से 7 मिनट तक पकाएं.
4- लीजिए आपका काजू मक्खन वाला पनीर बन कर तैयार है. अब इसे क्रीम के साथ सजाकर गरमागरम रोटी या नान के साथ सर्व करें.