
भारत देश एक परम्पराओं से भरा हुआ देश माना जाता है. लंबे समय से हमारे देश में काफी ऐसे रीती रिवाज़ रहे हैं जो कि एक प्रचीन समय से चलते आ रहे हैं. लेकिन इस बीतते समय के साथ आज की नई पीढ़ी के आने से हमारे पुराने रिवाजों समय के साथ धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं. आज भी घर के बड़े बुजुर्ग इन पुरानी परम्पराओं को बोलते हुए उनके बारे में बताते रहते हैं. लेकिन आज की पीढ़ी इन सभी चीज़ों को अंधविश्वास कहकर सभी चीजों को इग्नोर कर देते हैं. 
पहले के समय में हर व्यक्ति शुभ काम करने से पहले दही चीनी खाकर ही घर से बाहर निकलता था लेकिन आजकल ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है. इसके अलावा लोग बहुत सी शुभ और अशुभ बातों को ध्यान में रखते हुए कोई कार्य करते थे लेकिन आज के समय में तो व्यक्ति जब चाहे कोई भी काम शुरू कर देता है और अपने हिसाब से हर चीज़ को करता है बिना ये जान की ये समय उसके लिए शुभ है भी या नहीं ? आज हम आपको बताएंगे कि अगर आपको घर से निकलने के बाद ऐसी महिलाएं दिखती है तो क्या होता है ?
ये तो आप सभी जानते हैं आज के समय में लड़कियां किसी से कम नहीं हैं वो भी लड़कों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं, बता दें कि हिन्दु धर्म में महिलाओं को देवी का एक स्वरूप माना गया है इसीलिए कभी भी घर से निकलने से पहले देवी के दर्शन करना कभी नहीं भूलना चाहिए. आज हम आपको इस खबर के जरिये एक बेहद जरूरी बात बताने जा रहे हैं कि जब भी आप आपने घर से कोई जरुरी काम करने के लिए निकलें और अगर रास्ते में इस तरह की महिला नज़र आए तो ये बात जान लें कि बहुत जल्द आपका ये कार्य पूरा हो जाएगा.
अगर आप कोई शुभ और जरूरी काम करने के लिए निकलते हैं और उस दौरान आपको रास्ते में चलते हुए कोई महिला लाल साड़ी पहने और सोलह श्रृंगार करे हुए दिख जाए तो ये समझ लीजिये कि आपका काम निश्चित तरीके से पूरा हो जाएगा.
आपन ऐसा अपने आस पास बहुत बार किसी को कहते हुए देखा होगा कि अगर कोई घर से बाहर जा रहा हो और उसे कोई खाली बाल्टी पड़ी हुई दिख जाती है तो ये काफी अशुभ माना जाता है लेकिन अगर आप किसी काम से बाहर जा रहे हो और कोई महिला सामने से पानी लाती नज़र आ जाए तो ये काफी शुभ और बेहद फलदायी माना जाता है. इस तरह की महिला अगर आपको देख लें तो लें कि आपको आपके काम में बहुत जल्दी कोई खुशखबरी मिलने वाली हैं. इन्हीं दो तरह की महिलाओं का शुभ कार्य के दौरान निकलते हुए दिखना बेहद ही अच्छा माना जाता है और ऐसे में आपको आपके काम में शुभ समाचार भी मिलता है.