बिहार की पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा ने किया सरेंडर, 14 दिन की जेल

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में फरार चल रहे बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा ने आज बेगूसराय कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।  मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में फरार चल रहे बिहार की पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा ने आज बेगूसराय कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने के बाद उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।    बता दें कि उनकी गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआइ और बिहार सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी और पूछा था कि आखिर चंद्रशेखर वर्मा को अबतक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है?  चंद्रशेखर वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर कई दिनों से पुलिस जगह-जगह  छापेमारी कर रही थी। लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो सका और आज मौका मिलते ही उसने बेगूसराय के मंझौल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि अगर मेरे घर से हथियार और कारतूस मिलता है तो इसमें मेरी पत्नी का क्या दोष है?जब शहाबुद्दीन के घर से हथियार मिला था तो उसकी वाइफ हीना शहाब तो दोषी नहीं हुई।  –– ADVERTISEMENT ––    बालिका गृह कांड में चंद्रशेखर वर्मा का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से संबंध सामने आने के बाद मंत्री मंजू वर्मा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उसके बाद उनके चेरिया बरियारपुर स्थित श्रीपुर गांव के मकान के एक कमरे से अवैध कारतूस बरामद किया गया था। जिसके बाद सीबीआइ ने आर्म्स एक्ट के तहत मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया था।   चिराग पासवान का बड़ा बयान-रामविलास देश के बड़े नेता, अब वो राज्यसभा जाएंगे यह भी पढ़ें इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने मंजू वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस को चकमा देकर दोनों पति-पत्नी फरार चल रहे थे। आज चंद्रशेखर वर्मा ने सरेंडर कर दिया

बता दें कि उनकी गिरफ्तारी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआइ और बिहार सरकार को कड़ी फटकार लगाई थी और पूछा था कि आखिर चंद्रशेखर वर्मा को अबतक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है?

चंद्रशेखर वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर कई दिनों से पुलिस जगह-जगह  छापेमारी कर रही थी। लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो सका और आज मौका मिलते ही उसने बेगूसराय के मंझौल कोर्ट में सरेंडर कर दिया। सरेंडर के दौरान चंद्रशेखर ने कहा कि अगर मेरे घर से हथियार और कारतूस मिलता है तो इसमें मेरी पत्नी का क्या दोष है?जब शहाबुद्दीन के घर से हथियार मिला था तो उसकी वाइफ हीना शहाब तो दोषी नहीं हुई।

बालिका गृह कांड में चंद्रशेखर वर्मा का मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर से संबंध सामने आने के बाद मंत्री मंजू वर्मा को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था। उसके बाद उनके चेरिया बरियारपुर स्थित श्रीपुर गांव के मकान के एक कमरे से अवैध कारतूस बरामद किया गया था। जिसके बाद सीबीआइ ने आर्म्स एक्ट के तहत मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया था।

इस मामले में पटना हाईकोर्ट ने मंजू वर्मा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। पुलिस को चकमा देकर दोनों पति-पत्नी फरार चल रहे थे। आज चंद्रशेखर वर्मा ने सरेंडर कर दिया