पाकिस्‍तानी सेना के दो जवान भारत में घुसपैठ करते काबू, खतरनाक इरादे से आ रहे थे

भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फिरोजपुर सेक्टर की दोना तेलु मल चौकी के पास से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों घुसपैठियों की पहचान पाकिस्तान की बलौच में तैनात थे। आशंका है कि वे बेहद खतरनाक इरादे से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने फिरोजपुर सेक्टर की दोना तेलु मल चौकी के पास से भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहे पाकिस्तानी सेना के दो जवानों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल दोनों घुसपैठियों की पहचान पाकिस्तान की बलौच में तैनात थे। आशंका है कि वे बेहद खतरनाक इरादे से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।  बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सायं करीब साढ़े छह बजे बीएसएफ के हेडकांस्टेबल विपुल चंद्रा राय और अशीष पात्रा सीमा पर निगरानी रख रहे थे कि इतने में उन्हें दोना तेलु मल चौकी के समीप दो घुसपैठिये भारतीय सीमा में दाखिल होते हुए दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें ललकारा, लेकिन वे नहीं रुके अौर भागने की कोशिश की।    –– ADVERTISEMENT ––    पकड़े गए पाकिस्‍तानी सैनिक।  अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने दोनों घुसपैठिये को पकड़ लिया। इसके बाद जवानों ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। उन्‍होंने बताया कि दाेनों पाकिस्‍तानी घुसपैठियों की पहचान पाकिस्‍तान के मनसूर निवासी सिराज अहमद (32) पुत्र शौकत हयात और पाकिस्‍तान के अटक निवासी मुमताज खान (38) पुत्र इकबाल खान के रूप में हुई है।   फिरोजपुर में 93 मरीजों में पाया जा चुका है डेंगू का डंक यह भी पढ़ें   पकड़े गए पाकिस्‍तानी सैनिकों से बरामद करेंसी और मोबाइल फोन।   अध्यापकों के तबादलों व संस्पेशन का किया विरोध यह भी पढ़ें बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि दोनों बलौच में पाकिस्तानी सेना में हेडकांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। पकड़े गए दोनों पाकिस्तानी सेना के जवानों से 4700 पाकिस्‍तानी रूपये और पाकिस्तानी नंबर वाले तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों पाकिस्तानियों से सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि वे किसी खतरनाक इरादे से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को सायं करीब साढ़े छह बजे बीएसएफ के हेडकांस्टेबल विपुल चंद्रा राय और अशीष पात्रा सीमा पर निगरानी रख रहे थे कि इतने में उन्हें दोना तेलु मल चौकी के समीप दो घुसपैठिये भारतीय सीमा में दाखिल होते हुए दिखाई दिए। जवानों ने उन्हें ललकारा, लेकिन वे नहीं रुके अौर भागने की कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने दोनों घुसपैठिये को पकड़ लिया। इसके बाद जवानों ने इसकी जानकारी अपने उच्चाधिकारियों को दी। उन्‍होंने बताया कि दाेनों पाकिस्‍तानी घुसपैठियों की पहचान पाकिस्‍तान के मनसूर निवासी सिराज अहमद (32) पुत्र शौकत हयात और पाकिस्‍तान के अटक निवासी मुमताज खान (38) पुत्र इकबाल खान के रूप में हुई है।

बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया कि दोनों बलौच में पाकिस्तानी सेना में हेडकांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। पकड़े गए दोनों पाकिस्तानी सेना के जवानों से 4700 पाकिस्‍तानी रूपये और पाकिस्तानी नंबर वाले तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए दोनों पाकिस्तानियों से सुरक्षा व खुफिया एजेंसियों ने पूछताछ शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि वे किसी खतरनाक इरादे से भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे।