आर्ट गैलरी में रखी जाएंगी 10 दुर्गा प्रतिमाएं जानिए

कोलकाता महानगर की 10 पूजा कमेटियों की दुर्गा प्रतिमाओं को रवींद्र सरोवर इलाके में स्थित आर्ट गैलरी में रखा जाएगा। इस आर्ट गैलरी का राज्य सरकार द्वारा चालित कोलकाता मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथारिटी (केएमडीए) रखरखाव करता है। कोलकाता महानगर की 10 पूजा कमेटियों की दुर्गा प्रतिमाओं को रवींद्र सरोवर इलाके में स्थित आर्ट गैलरी में रखा जाएगा। इस आर्ट गैलरी का राज्य सरकार द्वारा चालित कोलकाता मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट अथारिटी (केएमडीए) रखरखाव करता है।  केएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि पूजा की भीड़ के कारण जो लोग इन दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन नहीं कर पाए थे, उन्हें इन्हें देखने का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही यह गैलरी देशी व विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का भी केंद्र बनेगा। आर्ट गैलरी का फिलहाल नवीकरण चल रहा है। कालीपूजा के बाद इसे फिर से आम लोगों के अवलोकन के लिए खोल दिया जाएगा।  नवीकरण कार्य में दो करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिन पूजा कमेटियों की दुर्गा प्रतिमाओं को यहां रखा जाएगा, उनमें भवानीपुर 75 पल्ली, दमदम पार्क, चेतला अग्रणी, बेहला फ्रेंड्स क्लब और बकुलबगान की समेत अन्य शामिल हैं।  इस गैलरी को सबसे पहले वर्ष 2012 में खोला गया था। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वाकांक्षी परियोजना है

केएमडीए के एक अधिकारी ने बताया कि पूजा की भीड़ के कारण जो लोग इन दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन नहीं कर पाए थे, उन्हें इन्हें देखने का अवसर प्राप्त होगा। इसके साथ ही यह गैलरी देशी व विदेशी पर्यटकों के आकर्षण का भी केंद्र बनेगा। आर्ट गैलरी का फिलहाल नवीकरण चल रहा है। कालीपूजा के बाद इसे फिर से आम लोगों के अवलोकन के लिए खोल दिया जाएगा।

नवीकरण कार्य में दो करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। जिन पूजा कमेटियों की दुर्गा प्रतिमाओं को यहां रखा जाएगा, उनमें भवानीपुर 75 पल्ली, दमदम पार्क, चेतला अग्रणी, बेहला फ्रेंड्स क्लब और बकुलबगान की समेत अन्य शामिल हैं।

इस गैलरी को सबसे पहले वर्ष 2012 में खोला गया था। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की महत्वाकांक्षी परियोजना है