
सिधौली-सीतापुर HT: कुँवर भूषण सिंह स्मारक माध्यमिक विद्यालय अलाईपुर में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 के अध्यक्ष व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त लाल जी प्रसाद निर्मल ने सम्मान समारोह में कहा कि छात्रों को डॉ भीमराव अंबेडकर से सीख लेनी चाहिए उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र से प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण कर उच्च पद को प्राप्त किया था
ग्रामीण क्षेत्र में भी इस विद्यालय में लायब्रेरी व अन्य सुविधाएं मौजूद है। छात्र पत्र पत्रिकायें पढ़ कर ज्ञान अर्जित कर सकते है। अध्यक्ष ने बोर्ड परीक्षा 2018 में उच्च अंक प्राप्त करने वाले हाईस्कूल के विमल कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार ,अनामिका व इंटरमीडिएट की नेहा सिंह,रोशनी सिंह रंजना यादव को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। ब्लाक प्रमुख विजय पाण्डेय ने क्षेत्र के समाज सेवी कृष्ण दत्त द्विवेदी, श्याम स्वरूप सिंह, सुधाकर द्विवेदी,राघवेंद्र सिंह, बैजू राम को साल देकर सम्मानित किया
समारोह में छात्रा दीक्षा ,वर्षा,निरुपमा, काजल,अनामिका, मिथिलेश, राबिया,मानवी,महिमा ,छवि ,प्रतिभा, ममता ,समीक्षा ,अंजू पाल, गोल्डी शुक्ला, नीलम, कल्पना मौर्य ,दीप्ति सिंह, कोमल ,अंशू ,दिव्यांशी,शिवानी,नीलम,कशिश, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया विद्यालय के प्रबन्धक प्रदीप सिंह, पदमाकर सिंह,जय शंकर राठौर व प्रधानाचार्य अमित सिंह,राघवेन्द्र सिंह, लवकुश सिंह,दिनेश कुमार मधुर ने सम्बोधित किया/इस अवसर पर गाँधी विद्यालय इंटर कालेज सिधौली के प्रधानाचार्य करुणेश शुक्ला ,नत्थू सिंह गौर, विवेक सिंह सहित छात्र छात्राये व अभिवावकों की भारी तादाद में मौजूदगी नजर आई