
अलीगढ़ में मुस्लिम महिला ने सहेलियों से इंस्पायर्ड होकर रखा करवा चौथ का व्रत, हिंदू मुस्लिम दंगों का दंश झेले हुए अलीगढ़ को मिली एकता की मिसाल के रूप में सुम्बुल खान,,,,,,,,जैसा की सभी को पता है अलीगढ़ पूरे देश में ताला नगरी के साथ साथ एक और नाम से जाना जाता है और वह है हिंदू मुस्लिम दंगे,,,, क्योंकि अब तक अलीगढ़ में करीब आधा दर्जन से अधिक हिंदू मुस्लिम के ऐसे दंगे हुए हैं
जिन्होंने अलीगढ़ की सर जमीन को झकझोर के रख दिया और अलीगढ़ का नाम इतिहास में दंगों का शहर दर्ज हो गया,,,, जिसको दूरदराज के लोग ताला नगरी के साथ-साथ दंगों के नाम से भी जानते हैं, लेकिन दंगों का दंश झेले हुए अलीगढ़ को सुम्बुल खान जैसी एक महिला मिली है, जिसने इस दंश सेे दूर करने के लिए एक कोशिश करते हुए करवा चौथ का व्रत रखा है, मूल रूप से मुंबई की रहने वाली सुम्बुल खान का निकाह अलीगढ़ के जयगंज के रहने वाले इमरान खान से लगभग 1 वर्ष पूर्व हुआ था जिसने अपने निकाह को 1 वर्ष पूर्ण होने के साथ-साथ हिंदुओं के त्योहार करवा चौथ व्रत को रखने के लिए अपने शौहर इमरान खान से इजाजत ली और इस व्रत को रख लिया, सुम्बुल खान का कहना है कि वह इस व्रत के बारे में कुछ खास तो नहीं जानती,,,लेकिन उसकी कुछ हिंदू सहेलियों द्वारा करवा चौथ के व्रत रखे जाने से इंस्पायर्ड होकर इस व्रत को रखा है, सुम्बुल खान द्वारा करवा चौथ के व्रत को रखे पर उसके शौहर इमरान खान ने भी खुशी जताई और कहा कि हमने सुना है कि यह करवा चौथ का व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखती हैं, आज उनके लिए उनकी पत्नी ने व्रत रखा है वह इससे बहुत खुश हैं।
सुम्बुल खान (करवाचौथ रखने वाली मुस्लिम महिला)
इमरान खान (मुस्लिम महिला का पति)