भूखे शेर को मुर्गा दिखाकर ललचा रहे थे लड़के, फिर हुआ कुछ ऐसा आप भी जानकर हो जायेंगे हैरान

कहते हैं भूखे इंसान और जानवरों को नहीं छेड़ना चाहिए. ऐसे में वो आप पर कैसा हमला कर दें ये कुछ कहा नहीं जा सकता. इंसान तो भी ऐसा नहीं करेंगे, लेकिन बात अगर जानवरों की करें तो वो आपको नोच कर खा भी सकते हैं और उन्हें चिढ़ाने का बदला भी ले सकते हैं. इसलिए जानवरों से खाने को लेकर मज़ाक ना ही करें तो बेहतर है क्योंकि इसका नतीजा कुछ भी निकल सकता है जो आपके लिए बहुत ज्यादा हानिकारक हो सकता है. आज हम आपको ऐसा ही एक वीडियो दिखाने जा रहे हैं जो गुजरात के अहमदाबाद का है. 

दरअसल, ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लड़के एक मुर्गा लेकर शेर को ललचा रहे हैं और उसे खाने के लिए उकसा रहे हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं बार-बार वो लड़के शेर के सामने मुर्गा आगे करते हैं और फिर वापस खींच लेते हैं. ये हरकत रात के अँधेरे में की जा रही है जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि जंगल वाला इलाका है. इतना ही नहीं ये लोग शेर के सामने ही बैठकर मस्ती कर रहे हैं. बड़ी बात ये है कि शेर भी उन पर हमला नहीं करता बल्कि बाद में जब दोनों लड़के मुर्गे की उसके सामने फेंक देते हैं तो शेर उसे ले जाता है. 

ये वीडियो थोड़ा खतरनाक तो है ही लेकिन बुरा भी है, क्योंकि इस तरह से किसी भी जानवर को परेशान करना कानून अपराध है. वीडियो में दो लड़को के अलावा एक महिला को भी देखा गया है जिनमें वो शामिल है. वहीं लोगों की इस हरकत पर इस मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की है.