लालू ने किया बिहार में सीट शेयरिंग पर मचे घमासान पर मजेदार ट्वीट

बिहार में जहां सीट शेयरिंग को लेकर गहमागहमी जारी है वहीं इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मजेदार ट्वीट कर पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार का नाम लिए बिना हमला बोला है। लालू अपने मजेदार बयानों और हंसोड़ स्वभाव के कारण बिहार क्या पूरी दुनिया में जाने जाते हैं।

लालू ने आज के अपने ट्वीट में लिखा है-एगो बा मास्टर इन चीटरी & भुलक्कड़ी आ दूसरा बा मास्टर इन फेकरी & फक्कड़ी! फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें, फेर साथ लड़िहें, फेरु आपस में लड़िहें! एगो बा पलटीमार, आ दूसरा बा कल्टीमार! पहिले पलटू-अलटू के जनता अकेले-अकेले हरावत रहे, अब दूनो के साथ में हराई!जय बिहार।

अपने एक और ट्वीट में लालू ने लिखा है-अरे, लालू की बेटी की शादी में वेन्यू से लेकर कैटरिंग तक सब कुछ था ‘फ़्री’! मित्रों, बताओ ऐसे लोगों पर CBI को छापा मारना चाहिए कि नहीं चाहिए? भाईयों-बहनों, मारना चायै ना? मारना चायै ना

मित्रों, फलाना ज़िंदाबाद..ढिमका जिन्दाबाद….बीजेपी माता की जय..

बता दें कि लालू यादव अभी चारा घोटाले में सजा काट रहे हैं और तबीयत खराब होने की वजह से रांची के रिम्स अस्पताल में इलाजरत हैं। लालू से मिलने और हालचाल जानने उनके पुत्र तेजस्वी और बेटियां भी अस्पताल गई थीं। 

आज लालू से मिलने एक साथ उनके तीन-तीन समधी रिम्स पहुंचे थे। उनसे मिलने के बाद समधी कैप्टन बीएन यादव, जितेंद्र यादव और शिव कुमार यादव ने कहा कि उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ है। वह पहले से और कमजोर हो गए हैं। लालू ने अपने तीनों समधी से देश की राजनीति पर भी बात की।