कांग्रेस अपने 40 उम्मीदवारों के नामों की सूची, आज कर सकती है जारी

आगामी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान अभी तक नहीं किया है। इस वजह से कांग्रेस अपने प्रचार अभियानों में भी लगातार पिछड़ती नजर आ रही है।

इसके विपरीत भाजपा ने सिर्फ 13 उम्मीदवारों के नाम अभी जारी नहीं किए हैं। शेष 77 सीटों पर पार्टी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है। दूसरे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस को अभी 72 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करना है।

अब खबर आ रही है कि शनिवार शाम तक कांग्रेस अपने 40 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकती है। पीसीसी ने पैनल के लिए हाइकमान को जो नाम भेजे थे उनमें से 40 नामों को फाइनल कर लिया गया है। शेष 32 नामों पर मंथन जारी है।

राहुल गांधी इन नामों पर अंतिम फैसला लेंगे। प्रत्याशियों का चेहरा साफ न होने की वजह से कांग्रेस अभी प्रचार अभियानों में उतर ही नहीं पाई है। वहीं भाजपा नामों का ऐलान कर आगे निकल चुकी है और अपने उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार शुरू कर दिया है।