
जम्मू कश्मीर में दुश्मनों से लोहा लेते हुए शहीद हुए उत्तराखंड के लाल राजेंद्र का पार्थिव शरीर शनिवार दोपहर को उत्तराखंड पहुंचा। इस दौरान सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और सेना के जवानों ने उन्हें सैन्य सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक आवास पिथौगराढ़ जिले के गंगोलीहाट के बनेडाकंड ले जाया जाएगा।
शहीद राजेंद्र ने तीन साल पहले ही आर्मी ज्वाइन की थी। आरवनी इलाके में गुरूवार को सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। वहीं इस दौरान लोगों ने सेना पर पथराव शुरू कर दिया। जिसमे जवान राजेंद्र सिंह गंभीर रूप ससे घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां शुक्रवार को वह शहीद हो गए।