
सिविल लाइंस पाश इलाके में करोड़ों कीमत की कमला नेहरू एजूकेशन सोसायटी की जमीन भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व कांग्रेसी एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह के भाई के नाम एग्रीमेंट कर दी गई है। पुराने कांग्रेसी और मुख्यमंत्री स्व. शीला कौल के पुत्र विक्रम कौल ने स्वयं 10 अक्टूबर को रायबरेली आकर एमएलसी के भाई ब्रजेश सिंह के खिलाफ एग्रीमेंट किया है।
पहले ददुआ के भाई के परिजनों के नाम भी हुआ था एग्रीमेंट
सपा शासनकाल में इसी कीमती जमीन का एग्रीमेंट सपा नेता बाल कुमार पटेल के परिजनों के नाम किया गया था। लाख प्रयास के बाद भी बाल कुमार पटेल जमीन पर कब्जा नहीं कर पाए थे। उस समय भी मामला सुर्खियों में आया था। इस बार केंद्र व प्रदेश दोनों में भाजपा की सरकार है। एमएलसी दिनेश सिंह का प्रभाव है। ऐसे में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं।