कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने संचालित जुंआ के अड्डे पर मारा छापा…..

सिंधौली-सीतापुर/स्थानीय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आमोद रंजन चौधरी ने मय हमराही पुलिस कर्मियों के साथ गांव गड़िया हसन पुर में सार्वजनिक संचालित स्थान पर संचालित जुंआ के अड्डे पर गुरुवार को देर सांयकाल छापामारी कर (51)ताश के पत्तों के साथ जुंआ खेलते हुए लगभग एक दर्जन जुआरियों को पकड़ा गया पर फड़ व जामातलाशी सहित मात्र(5490/रूपया)ही मिलना दर्शाया गया हैकोतवाली प्रभारी निरीक्षक आमोद रंजन चौधरी ने संचालित जुंआ के अड्डे पर मारा छापा.....

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आमोद रंजन चौधरी ने गुरुवार को देर सांय काल अपने हमराही उपनिरीक्षक निराला तिवारी, विकास कुमार तिवारी, सिपाही रोहित कुमार,वरूण कुमार सरकारी जीप चालक अशोक कुमार यादव मुखबिर की सूचना पर गड़िया हसन पुर गांव में सफेद पोश चरचित व्यक्ति द्वारा संचालित जुंआ के अड्डे पर छापा मारकर ताश के पत्तों के साथ जुंआ खेलते हुए मेराज नि०बाड़ी, मनोज नि०नरोत्तमनगर,प्रतोष त्रिपाठी व छोटु नि०सिद्धेश्वरनगर, मनोज पुत्र बाब लाल नि०नरोत्तमनगर, इजहार उर्फपप्पुखां,सोनु,माफुजली,रफीकहमद, जहीर, मंसूर निवासीगण गड़िया हसन पुर थाना सिधौली को पकड़ा गया पुलिस द्वारा बताया गया कि फड़ से 4000/रू०और जामातलाशी में 1490/रू०बरामद किया गया है पकड़े गए जुआरियों पर सम्बन्धित धारा में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेज दिया है