
सिधौली-सीतापुर ht थाना अटरिया क्षेत्र के अन्तर्गत बेखौफ चोरो ने बीती रात ग्राम नउआ खेड़ा में नकदी व जेवर समेत डेड़ लाख का सामान अज्ञात चोर चोरी कर ले गए 
विमलेश कुमार निवासी नउआ खेड़ा मजरा जयपाल पुर पेशे से निजी वाहन चालक है। बीती रात परिवार के साथ वह खाना खाकर घर मे ही टीन के नीचे सो रहा था तभी रात के किसी पहर में बगल के कमरे का ताला तोड़ दिया। चोरों ने कमरे में रखे बक्से से सोने की झुमकी, मांग बेंदी ,झाला व चांदी की पायल इत्यादि अस्सी हजार का जेवर व बैग में रखी सत्तर हजार की नकदी चोरी कर ली। आज सुबह कमरे का ताला टूटा देख परिजनों को चोरी का पता चला। कुछ दूर पड़ी जमीन मे टूटा हुआ बक्सा व खाली बैग पड़ी मिली पीड़ित चालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दीं है पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है