
सिधौली-सीतापुर ht: सांसद कौशल किशोर ने अटरिया मण्डल के कोडरी, रनुवापारा, जुधौरा, गंधौली, रामपुर टेडवा गाव में जनसंपर्क कर जनता से मुखातिब हुए इस दौरान लोगो ने सांसद को जनसमस्याओं से भी अवगत करवाया सांसद ने तत्काल विभागीय अधिकारियों को समस्याओं को निस्तारित करने का निर्देश दिए जनसंपर्क के दौरान सांसद कौशल किशोर ने लोगो को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।उन्होंने कहा केंद्र एवं राज्य सरकार जनहित में पूरी तरह तत्पर है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगो को मजबूत करने के लिए सरकार गरीबो के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।
लोगो को रहने के लिए आवास, मुफ्त गैस कनेक्शन, सहित मुद्रा लोन जैसी सुविधाएं जनता को दी जा रही है, जिससे लोगों को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य मोदी जी औऱ योगी जी के द्वारा किया जा रहा है। एक गरीब व्यक्ति को आवश्यकता पडने पर मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुवात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने शुरूं की है 
उन्होंने कहा एक गरीब व्यक्ति को अब इलाज में पैसों की दिक्कतों का सामना नही करना पड़ेगा इस योजना के तहत पांच लाख तक का इलाज मुफ्त में किया जाएगा।सांसद ने कहा पूरे देश मे सबसे ज्यादा आवास की सुविधा जनपद सीतापुर के लोगो को दी गयी खेतों को अच्छी उपज के लिए किसानों के खेतों की मिट्टी की जांच सरकार द्वारा करवाई जा रही है जीवन ज्योति बीमा जैसी योजना जनता के लिए भाजपा सरकार चला रही है
सौभाग्य योजना के अंतर्गत मोदी जी लोगो को मुफ्त में बिजली कनेक्शन देने का काम कर रहे है सांसद ने इस दौरान लोगो को पार्टी द्वारा जारी किये गए टोल फ्री नंबर 18002661001 के माध्यम से पार्टी की सदस्यता दिलाई
ब्लॉक प्रमुख विजय पांडेय ने कहा मोदी जी और योगी जी की सरकार जनता के हितों में काम कर रही है, जनता को 18 घण्टे बिजली, मुफ्त आवास, गैस कनेक्शन जैसी सुविधा जनता को उपलब्ध कराने का काम केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है
इस अवसर पर सांसद ने वरिष्ठ नागरिकों को माला पहनाकर सम्मानित किया उक्तअवसर पर बच्चे बाजपेयी, मनोज त्रिवेदी, प्रभात किशोर जैकी, अमित शुक्ला, रोहित भारती, संदीप यादव, सौरभ गिरि,चंद्रप्रकाश सिंह,नीरज सिंह,सुशील बाबा, हरीओम शुक्ला, राजू शुक्ला, बबली दिवेदी, ज्ञानी, संजय रावत, गुडडू लोधी, सहित सैकड़ों की संख्या में लोगो की मौजूदगी नजर आई