इस मंदिर में आशिकों के सिर से उतारा जाता है प्यार का खुमार

प्यार में लोग अक्सर क्या क्या नही करते है जब भी इंसान पर प्यार का भूत सर चढ़कर बोलता है। प्यार में लोग न जाने क्या-क्या कर जाते हैं। कुछ लोग तो इनके खिलाफ होते है इसके लिए खतरनाक कदम तक उठाए जाते रहे हैं। इस सिलसिले में कई आॅनर किलिंग की वारदात भी सामने आई है। लोग अपनी मन्नतें पूरा करने के लिए मंदिरों में जाते हैं ये तो हमसब जानते हैं। क्या आपने ऐसे मंदिर के बारे में सुना है जहां प्यार का भूत उतारा जाता है। क्या सुनकर हैरान हो गए। अरे भई ये सच है। आइए हम आपको इस मंदिर के बारे में बताते हैं।इस मंदिर में आशिकों के सिर से उतारा जाता है प्यार का खुमारइस मंदिर में आशिकों के सिर से उतारा जाता है प्यार का खुमार

दुनिया में कई प्रेमियो को अपने प्यार की सलामती के लिए मंदिरों में दुआएं मांगते हुए तो आपने देखा ही होगा। उत्तर प्रदेश में भी एक ऐसा मंदिर है जहां आशिकी का भूत उतारा जाता है। दरअसल यह मंदिर हनुमानजी का है। यहां कोई भी प्रेमी जोड़ा भूलकर भी अपने कदम नहीं रखना चाहता है।

यह मन्दिर राजस्थान के बालाजी की तर्ज पर तैयार किया गया है। यहाँ पर लोग दूर दूर से अपने परिजनों के सिर पर चढ़े इश्क के भूत से पीछा छुड़ाने आते हैं। मंदिर में सिर पर चढ़े इश्क के बुखार को उतारने के लिए विशेष दिन पर पूजा-अर्चना की जाती है। हर शनिवार और मंगलवार को पूजा और अनुष्ठान के बाद मंदिर के पुजारी आशिक के परिजनों को कुछ उपाय बताते हैं। ऐसा कहा जाता है कि पुजारी के बताए उपायों पर अमल करने से आशिकों के सिर से प्यार का खुमार उतरने लगता है।