स्थानीय तहसील मुख्यालय पर कोतवाली के दरोगा द्वारा एक वकील को थप्पड़ मारने का मामला हुआ शांत

सिधौली – सीतापुर ht स्थानीय तहसील मुख्यालय पर कोतवाली के दरोगा द्वारा एक वकील को थप्पड़ मारने का मामला शांत ही हुआ था तभी एक पुलिस के एक अन्य कर्मी द्वारा के आर एस एस कार्यकर्ता के साथ अभद्रता और पुलिसिया रौब दिखाने का मामला पहुच गया आरएस एस कार्यकर्ता सूर्यांश शुक्ल मोहल्ला बाजार सिधौली निवासी जो नेट का छात्र है 

आर एस एस कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि बुधवार को वह नगर का सांस्कृतिक वार्षिक दशहरा मेला मर रात्रि नौ बजे के आस पास मेला प्रागंण में खडे होकर शांति से मेला देख रहा था तभी कस्बे के दरोगा बालकराम पाल ने आकर उनसे अपमानजनक शब्दो का प्रयोगकर गाली दी जिसका पीड़ित द्वारा विरोध करने पर और अपना परिचय नगर के सभ्यता से दिया इसी बीच एस आई सुबोध भारद्वाज ने आकर उनसे धक्का मुक्की क की और बेहद शर्मनाक शब्दो का प्रयोग कर गाली देने दी साथ ही धक्का देकर अपने बिल्ले को हाईलाईट करके दिखाकर बोले मैं सुबोध भारद्वाज हूं और पिस्तौल पर हाथ रखकर बोले छह की छह की गोलियां सीने में उतार दूंगा और मैं किसी योगी को नही मानता अपने साथ हुए इस अभद्र व्यवहार से आहत सूर्यांश ने दर्जनो आर एस एस पदाधिकारियों के साथ कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी को अपनी जान का खतरा बताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है । इस अवसर पर रामकरन रावत बच्चे बाजपेई कमल पांडे रामकिशोर मिश्र सौरभ गिरी राकेश गुप्ता टिंकल तिवारी रितिक अवस्थी नीतीश बाजपेई सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे