अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रव्यापी अभियान मिशन साहसी हुआ शुरु

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रव्यापी अभियान मिशन साहसी अलीगढ़ में 22 अक्टूबर से शुरू हो चुका है जिसके तहत छात्राओं को आत्मरक्षा के गुण सिखाए जा रहे हैं अलीगढ़ महानगर के अंदर चंपा इंटर कॉलेज टीकाराम कन्या इंटर कॉलेज चिरंजीलाल इंटर कॉलेज महेश्वरी इंटर कॉलेज सरस्वती विद्या मंदिर उदय सिंह जैन इंटर कॉलेज इन कॉलेजों में विद्यार्थी परिषद के ट्रेनर उन्हें अपनी आत्मरक्षा के गुण सिखा रहे हैं एबीवीपी कार्यकर्ता शिवानी पचौरी ने बताया जिसके तहत पूरे महानगर में 4,000 छात्राएं यह सीखने वाली है किस तरह से अपनी सुरक्षा की जाए इस तरह से इन्हें ट्रेनिंग दी जा रही है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का राष्ट्रव्यापी अभियान मिशन साहसी

ट्रेनिंग के अंदर प्रतिदान इस्तेमाल करने वाली वस्तुओं से प्रहार करके अपनी किस प्रकार सुरक्षा की जाए इस प्रकार का प्रशिक्षण विद्यार्थी परिषद के ट्रेनर कॉलेज कॉलेज दे रहे हैं जिला संयोजक सीटू चौधरी ने कहा के जहां एक तरफ छात्राएं घर से निकलने में अपने आप को असुरक्षित महसूस करती हैं लेकिन विद्यार्थी परिषद का एक प्रयास है जिससे छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और उनको ऐसे गुण सिखाए जा रहे हैं जिससे अगर कोई उनके साथ छेड़छाड़ करें तो वह अपने पेन को कैसे हत्यार बनाएं और दुश्मन पर कैसे वार करें यह सारी चीजें विद्यार्थी परिषद सिखा रही है विद्यार्थी परिषद का पूरे भारतवर्ष में यह अभियान चल रहा है

जिसके माध्यम से पूरे भारत वर्ष की छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके और विद्यार्थी परिषद आवाहनन भी करना चाहती है कि समाज के लोग भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और समाज को एक दिशा देने का काम विद्यार्थी परिषद कर रही है जिला छात्रा प्रमुख दुर्गा ठाकुर ने बताया कि जिले के अंदर 3000 छात्राएं इस प्रकार के प्राशिक्षण को प्राप्त कर रही है उसके बाद एक भव्य प्रदर्शन धर्म समाज महाविद्यालय के खेल मैदान में 30 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे से होगा वहां पर सभी छात्राएं यह दिखाएंगे कि उन्होंने जो ट्रेनिंग में सीखा है उसका वहां पर प्रदर्शन करेंगी ट्रेनिंग देने वाले धीरेंद्र जी,ज्योति शर्मा,प्रांजल शर्मा,मीनाक्षी,संदीप, पारीश शर्मा यह ट्रेनर कॉलेजों के अंदर प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश मन्त्री योगेन्द्र वर्मा करण आर्य सरिता खुशबू गुप्ता उमा ठाकुर पंकज आर्य मधुर माहेश्वरी,अंकित शर्मा नानक राजपूत आदि प्रमुख रूप से मौजद रहे।