एएमयू छात्रसंघ चुनाव नामंकन

अलीगढ़ ht में एएमयू व वीमेंस कॉलेज के छात्र संघ चुनाव के लिए नामांकन चल रहा है। जिसको लेकर कैंपस में छात्रों के बीच खासा खुशी का माहौल बना हुआ है, सभी अपने-अपने प्रत्यशियों के समर्थन में कैंपिंग कर रहे हैं, हर तरफ समर्थक बाइक रैली निकाल रहे हैं, आज अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए 6-6, सचिव के लिए तीन, कैबिनेट के लिए 37 व कोर्ट मेंबर के लिए 30 नामांकन पत्र खरीद कर नामंकन कर रहे हैं, यही हाल वीमेंस कॉलेज में रहा। यहां भी छात्राओं ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व अन्य पदों के लिए नामांकन पत्र खरीदे.

यूनियन हॉल में नामांकन दो चरणों में चल रहा है। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक कोर्ट मेंबर ने नामांकन दाखिल किये। 2 बजे से शाम 5 बजे तक अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव व कैबिनेट मेंबर के प्रत्याशी नामांकन कर रहे हैं।

शुक्रवार को जांच होगी। शनिवार को नाम वापसी है। उसी दिन शाम को वैध प्रत्याशियों की लिस्ट चस्पा की जाएगी। सोमवार को प्रत्याशियों को सीरियल नंबर आवंटित किए जाएंगे। एक नवंबर को फाइनल स्पीच होगी। फाइनल स्पीच के बाद चुनाव प्रचार थम जाएगा। और 3 नवंबर को चुनाव होगा। प्रत्याशी छात्र-छात्राओं के हक की लड़ाई लड़ने की बात कर रहे हैं, तो वहीं छात्र-छात्रायें अपने मुद्दों की लड़ाई के लिए अच्छा प्रत्याशी चुनकर लाने की कोशिश करेंगे।