कुलदीप यादव ने कहा : ओस के चलते गेंदबाजी करना मुश्किल था

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच टाई रहने के बाद भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने स्वीकार किया कि ओस में गेंदबाजी करने में बड़ी दिक्कत हो रही थी.वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा एक दिवसीय क्रिकेट मैच टाई रहने के बाद भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव ने स्वीकार किया कि ओस में गेंदबाजी करने में बड़ी दिक्कत हो रही थी.  भारत ने बुधवार को दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 321 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज ने शाई होप के शतक और शिमरोन हेटमेयर के 64 गेंदों में 94 रनों की मदद से आखिरी गेंद पर स्कोर बराबर कर लिया.  कुलदीप ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ,‘ओस में गेंदबाजी करने में दिक्कत हो रही थी. गेंद पर नमी आने के कारण पकड़ बनाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन आपको ऐसे हालात से सामंजस्य बिठाने के लिए काफी अभ्यास की जरूरत होती है.’  कुलदीप ने 67 रन देकर तीन विकेट चटकाए. उन्होंने कहा कि कप्तान विराट कोहली ने उन्हें सही जगह पर गेंद डालने और रनगति पर अंकुश लगाने के लिए कहा था. पहले बल्लेबाजी के फैसले पर कुलदीप ने कहा कि उन्हें लगा था कि दूसरी पारी में विकेट धीमी हो जाएगी.  उन्होंने हेटमेयर की तारीफ करते हुए कहा ,‘वह शानदार बल्लेबाजी कर रहा है. उसे गेंदबाजी करना कठिन है. मैं उसके बल्ले पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहा था. वह पहले मेरे सामने सहज नहीं था, लेकिन दो छक्के लगाने के बाद दबाव हट गया.

भारत ने बुधवार को दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 321 रन बनाए. जवाब में वेस्टइंडीज ने शाई होप के शतक और शिमरोन हेटमेयर के 64 गेंदों में 94 रनों की मदद से आखिरी गेंद पर स्कोर बराबर कर लिया.

कुलदीप ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ,‘ओस में गेंदबाजी करने में दिक्कत हो रही थी. गेंद पर नमी आने के कारण पकड़ बनाना मुश्किल हो रहा था, लेकिन आपको ऐसे हालात से सामंजस्य बिठाने के लिए काफी अभ्यास की जरूरत होती है.’

कुलदीप ने 67 रन देकर तीन विकेट चटकाए. उन्होंने कहा कि कप्तान विराट कोहली ने उन्हें सही जगह पर गेंद डालने और रनगति पर अंकुश लगाने के लिए कहा था. पहले बल्लेबाजी के फैसले पर कुलदीप ने कहा कि उन्हें लगा था कि दूसरी पारी में विकेट धीमी हो जाएगी.

उन्होंने हेटमेयर की तारीफ करते हुए कहा ,‘वह शानदार बल्लेबाजी कर रहा है. उसे गेंदबाजी करना कठिन है. मैं उसके बल्ले पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रहा था. वह पहले मेरे सामने सहज नहीं था, लेकिन दो छक्के लगाने के बाद दबाव हट गया.