
मेष:
यदि आप किसी काम के लिए संकल्प लेंगे तो वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। 
वृषभ:
आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहते हैं। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है।
मिथुन:
यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने पार्टनर से सलाह ले लें।
कर्क:
आज के दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपोर्ट मिल जाए। अगर किसी की सहायता करेंगे तो आपको भी कुछ आर्थिक लाभ हो सकता है।
सिंह:
अगर सैर-सपाटे की योजना बन रही है तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद भागदौड़ बढ़ जाएगी।
कन्या:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन-जायदाद के मामले में कुछ परेशानी आ सकती है।
तुला:
तीर्थ यात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों की खातिर के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव मोल लेना सही नहीं है।
वृश्चिक:
अपने बिजनस या नौकरी को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। आर्थिक फील्ड में अभी ज्यादा प्रेशर नहीं है। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक है।
धनु:
माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।
मकर:
आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के कामों से परे कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं।
कुंभ:
आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। साथ काम करने वाले या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और ऑफिस में चहल-पहल बढ़ेगी। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा।
मीन:
व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आयेंगे।