
सिधौली- सीतापुर ht स्थानीय तहसील मुख्यालय पर कस्बा में बुधवार को सत्य और असत्य व पाप और पुण्य के युद्ध मे सत्य व पुण्य की विजय हुई भगवान राम ने अहंकारी रावण का वध किया और रावण का पुतला भगवान राम की अग्नि वाण से धू धू कर जल उठा
स्थानीय कस्बे के रामलीला मैदान में चल रही रामलीला में राम रावण युद्ध का भव्य मंचन किया गया रामलीला मैदान में हजारो की संख्या में दर्शक मौजूद थे इस मौके पर बड़ा मेला लगाया गया मेले में दूर दूर से आये हुए 
लोगो ने आनन्द उठाया रामलीला समिति द्वारा संचालित रामलीला मे व्रन्दावन धाम से आये कलाकारों ने रावण बध से पूर्व सीता हरण लंका दहन सीता हनुमान सम्वाद लक्ष्मण का मेघनाथ के वाण से मूर्छित होना और हनुमान का संजीवनी बूटी लाना मेघनाथ कुम्भकर्ण बध आदि का मंचन किया गया और अंत में दशानन बध के साथ ही असत्य पर सत्य की जीत हुई
देवताओ ने राम की जीत पर पुष्प वर्षा कर प्रशन्नता व्यक्त की सीता और भगवान राम का मिलन हुआ और भगवान राम भाई लक्ष्मण माता सीता के साथ अयोध्या नगरी पुष्पक विमान से वापस हुए वापसी से पूर्व भगवान राम ने बिभीषन को लंका का राजा घोषित किया अयोध्या वापस होने पर अयोध्यावासियों ने सभी का भव्य स्वागत किया इस अवसर पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने व्यापक इंतजाम कर रखे थे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आमोद रंजन चौधरी के साथ पुलिस कर्मियों व अग्निशमन बिभाग के राम खेलावन आदि लोग सुरक्षा व्यवस्था में लगे नजर आए वहीँ समिति के सजंय कनोडिया रामनरेश मनीष श्रीवास्तव रज्जन शुक्ल हरिओम शुक्ल शिवाकांत शुक्ल कन्त्री सहित समिति के सभी लोग मौजूदगी नजर आई.