ये है दुनिया का सबसे अनोखा सांप, जो दूध की तरह है सफेद, जिसके भी हाथ लग जाएँ उसकी खुल जाएगी किस्मत

यूँ तो आपने कई बार बहुत से सांपो को देखा होगा. हालांकि सांप का नाम सुनते ही इंसान की हालत खराब हो जाती है. मगर फिर भी फिल्मो या सीरियल में तो हर किसी ने सांप को जरूर देखा होगा. वैसे आप सोच रहे होंगे कि हम अचानक सांप की बात क्यों कर रहे है. वो इसलिए क्यूकि आज तक आपने काले रंग का सांप देखा होगा या हल्के भूरे रंग का सांप देखा होगा. मगर आज जिस सांप से हम आपको रूबरू करवाने वाले है, उसे देख कर यक़ीनन आपको हैरानी भी होगी और आपके होश भी उड़ जायेंगे. बता दे कि सांप की बहुत सारी प्रजातियां होती है. इनमे से कुछ सांप काफी जहरीले होते है और कुछ सांप बहुत कम या बिलकुल भी जहरीले नहीं होते.

वही जब कोई व्यक्ति किसी सांप के बारे में सोचता है, तो यक़ीनन उसकी आँखों के सामने कोबरा की तस्वीर आ जाती है. मगर आपको जान कर ताज्जुब होगा कि सांपो के भी कई रंग होते है. जी हां आपको जान कर हैरानी होगी कि सांप केवल काला या भूरे रंग का ही नहीं होता, बल्कि सफ़ेद रंग का भी होता है. बरहलाल आज हम आपको एक ऐसे ही सांप के बारे में बताने जा रहे है, जो काले या भूरे रंग का नहीं बल्कि सफेद एकदम दूध की तरह है. आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह सांप वास्तव में ऑस्ट्रेलिया में पाया गया है. इसके इलावा इस सांप के बारे में ऐसा कहा जा रहा है कि यह सांप अलग तरह के आनुवंशिक बदलावों के साथ पैदा हुआ था.

गौरतलब है कि इस सांप को एक जंगल में ही पकड़ा गया था. इसके साथ ही इस अजीबोगरीब सांप की कुछ तस्वीरें फेसबुक पेज पर भी डाली गई है. गौरतलब है कि यह सांप टेरिटरी वाइल्ड लाइफ पार्क द्वारा ही पकड़ा गया है और उन्होंने इस सांप की तस्वीरें सब के साथ शेयर की है. केवल इतना ही नहीं इसके इलावा उन्होंने पोस्ट पर यह भी लिखा है कि अब ये सांप अथॉरिटी को सौंप दिया जाएगा. गौरतलब है कि इस सांप की प्रजाति वास्तव में स्लेटी से रंग की है. हालांकि यह दिखने में एकदम सफेद ही लगता है. इसके इलावा आपको जान कर हैरानी होगी कि यह सांप कम जहरीले भी होते है. यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो यह सांप कम खतरनाक भी होते है.

जी हां अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जाता है कि ये सांप ऑस्ट्रेलिया में ही पाए जाते है. इसके इलावा इस सफेद सांप की आंखे यह भी साबित करती है कि यह लियूसिस्टिक सांप है. वो इसलिए क्यूकि एलबिनो जानवरो की आंखे गुलाबी सी होती है. अब जाहिर सी बात है कि यह सांप इतना अनोखा है कि इसे देख कर हर कोई हैरान है. बरहलाल यह सांप देखने में एकदम प्लास्टिक की तरह लगता है और बेहद आकर्षक भी है. शायद यही वजह है कि इस सांप की कीमत अब करोड़ो में बताई जा रही है. अब यूँ तो इस सांप को खरीदा या बेचा नहीं जा सकता, लेकिन अनोखा होने के कारण इसकी कीमत करोड़ो में बताई जा रही है.

यानि अगर वास्तव में किसी को ऐसा सांप मिल जाएँ तो उसकी तो समझो किस्मत ही खुल गई. बरहलाल आप इस अनोखे सांप की कुछ चुनिंदा तस्वीरें यहाँ देख सकते है.