#MeToo लहर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का कहना है

भारत में ऐसे मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जाता लेकिन उन्हें विश्वास है कि इंसाफ मिलेगा. लेकिन यह नहीं पता कि मुझे किस तरह का इंसाफ मिलेगा. नियम और कानून है, चीजों को मोड़ा-तोड़ा जाता है और भ्रष्टाचार भी है जिससे न्याय मिलने में देरी हो जाती है.

जब इस तरह के मूवमेंट पर बड़े सितारों द्वारा गंभीर चुप्पी साधे रखने के बारे में तनुश्री से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “वे (बड़े सितारे) असहज हैं, वहीं उनमें से कुछ खुद ऐसे मामलों से जुड़े हैं. बहुत से लोगों के पास मेरा फोन नंबर नहीं है, जो मुझे कॉल कर सकें. कुछ लोग समर्थन देने के लिए सोशल मीडिया पर आगे आए हैं; कुछ आरोपियों के साथ काम नहीं करके खड़े हो गए हैं. मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं इसलिए मैं उस तरह की चीजें पढ़ने से बचती हूं. लेकिन मुझे भी पता है मैं मुझे हौसला मिल रहा है.”

 देश में #MeToo लहर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता का कहना है कि भारत में ऐसे मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जाता लेकिन उन्हें विश्वास है कि इंसाफ मिलेगा. लेकिन यह नहीं पता कि मुझे किस तरह का इंसाफ मिलेगा. नियम और कानून है, चीजों को मोड़ा-तोड़ा जाता है और भ्रष्टाचार भी है जिससे न्याय मिलने में देरी हो जाती है.

जब इस तरह के मूवमेंट पर बड़े सितारों द्वारा गंभीर चुप्पी साधे रखने के बारे में तनुश्री से पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “वे (बड़े सितारे) असहज हैं, वहीं उनमें से कुछ खुद ऐसे मामलों से जुड़े हैं. बहुत से लोगों के पास मेरा फोन नंबर नहीं है, जो मुझे कॉल कर सकें. कुछ लोग समर्थन देने के लिए सोशल मीडिया पर आगे आए हैं; कुछ आरोपियों के साथ काम नहीं करके खड़े हो गए हैं. मैं सोशल मीडिया पर नहीं हूं इसलिए मैं उस तरह की चीजें पढ़ने से बचती हूं. लेकिन मुझे भी पता है मैं मुझे हौसला मिल रहा है.”

तनुश्री ने एक निजी टीवी चैनल से बातचीत में कहा, ‘‘हमारे देश में यौन उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से नहीं लिया जाता. पीड़िता को सबकुछ भूलने की सलाह दी जाती है. यह रवैया है लेकिन इसे अनुमति देकर आप एक बुरा माहौल बनाते हैं. मैं लड़ाई लड़ रही हूं और मुझे पता है कि मुझे इसका फल जरूर मिलेगा.’’

#MeToo पर तनुश्री दत्ता ने कहा- गॉड ने इस काम के लिए मुझे चुना है

तनुश्री ने सितंबर में नाना पाटेकर पर वर्ष 2008 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनसे बदसलूकी करने का आरोप लगाया था. इसके बाद से ही बॉलीवुड में ‘#MeToo‘ की लहर शुरू हुई और जो धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गई.

फिल्म जगत में कई लोगों ने तनुश्री का समर्थन किया है और कई इस पर अब भी चुप्पी साधे है. इस पर एक्ट्रेस का कहना है कि बॉलीवुड के बड़े नाम इस पर इसलिए चुप हैं क्योंकि उनको लगता है कि उनके (एक्ट्रेस के) आरोप एक विवाद है.

उन्होंने कहा, ‘‘मैं पिछले 10 साल से नेशनल टेलीविजन पर हूं, मेरा फिल्मों में एक करियर था, मेरा करियर दांव पर था. एक ऐसी स्थिति थी कि मुझे अपना बचाव करना था. मैंने अपनी बात इसलिए नहीं रखी क्योंकि मैं हीरो बनना चाहती थी बल्कि मैं खुद का बचाव करना चाहती थी.’’

‘आशिक बनाया आपने’ फिल्म की एक्ट्रेस नाम उजागर करके शर्मसार करने वाली मुहिम से खुश हैं और मानती हैं कि ‘‘अगर पुरुष डरे हुए हैं तो उन्हें डरना भी चाहिए.’’