पहले मैच में आठ विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करने वाली भारतीय

24 अक्टूबर) को होने वाले दूसरे वन-डे मैच में 2-0 की बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. गुवाहाटी में खेले गए पांच मैचों की सीरीज के पहले मैच में कप्तान विराट कोहली की टीम ने वेस्टइंडीज से मिले 323 रन के लक्ष्य को छोटा साबित कर दिया था. भारत ने रोहित शर्मा (नाबाद 152) और कोहली (140) के शतकों की मदद से 47 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया था. 

जानिए, कब-कहां और कैसे देखें विशाखापत्तनम वन-डे

– भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वन-डे मैच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए स्टेडियम में खेला जाएगा.

– मैच रविवार (24 अक्टूबर 2018) को भारतीय समयानुसार दोपहर 01:30 बजे शुरू होगा.

– मैच का लाइव प्रसारण हिंदी के लिए स्टार स्पोर्टस2 (हिंदी)/HD पर देख सकते हैं. 

– मैच का लाइव प्रसारण इंग्लिश के लिए – स्टार स्पोर्टस2/HD पर देख सकते हैं. 

– भारत और वेस्टइंडीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर देख सकते हैं. 

कोहली के पास ‘दस हजारी’ बनने का मौका

विराट कोहली के पास इस मैच में ‘दस हजारी’ बनने का मौका है. कोहली अगर दूसरे वनडे में 81 रन और बना लेते हैं तो वह अपने 10000 रन पूरे कर लेंगे और सबसे तेज 10000 रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे. सचिन ने 259 पारियों में अपने 10000 रन पूरे किए थे जबकि कोहली ने अब तक 204 पारियां खेली हैं. 

भारतीय गेंदबाजों ने पहले मैच में उम्मीद के अनुरूप गेंदबाजी नहीं की थी. चाइनामैन गेंदबाज कुदीप यादव को दूसरे मैच में मौका मिल सकता है. कुलदीप को खलील अहमद के स्थान पर टीम में शामिल किया जा सकता है.

दूसरी तरफ, वेस्टइंडीज की टीम अपने स्टार बल्लेबाज मार्लन सैमुअल्स से काफी उम्मीदें होंगी, जो पहले मैच में खाता भी नहीं खोल पाए थे. गेंदबाजी में मेहमान टीम को केमार रोच से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होंगी जिन्होंने पहले मैच में सात ओवर में 52 रन देकर एक भी विकेट हासिल नहीं किया था

भारत:- 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, खलील अहमद, उमेश यादव, लोकेश राहुल. 

वेस्टइंडीज :-

 जेसन होल्डर (कप्तान), फेबियन एलीन, सुनील एंब्रीस, देवेंद्र बिशू, चंद्रपॉल हेमराज, शिमरोन हेटमेयर, शाई होप, अल्जरी जोसेफ, किरेन पॉवेल, एश्ले नर्स, कीमो पॉल, रोवमैन पॉवेल, केमार रोच, मार्लन सैमुअल्स, ओशाने थोमस.