
तनुश्री दत्ता ने जब से नाना पाटेकर पर शोषण का आरोप लगाया है भारत में मानों Me Too की लहर दौड़ गई हो रोज कोई न कोई बड़ा नाम सामने आता है और अब तो इनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी हो रही है ।
अलोक नाथ , विकास बहल , साजिद खान , वरुण ग्रोवर , सुभाष घई जैसे नाम आरोपों के घेरे में हैं इस पर कई सुपरस्टार्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहें हैं ।
तनुश्री दत्ता के साथ काम कर चुके अभिनेता इमरान हाशमी ने भी इस बयान दिया है फिल्म आशिक बनाया में तनुश्री ने काफी हॉट सीन दिए थे इसी फिल्म से इन्हें पहचान मिली थी ।
इमरान हाशमी का कहना है की जब हम फिल्मों में किस करते हैं तो पहले उस एक्ट्रेस से अच्छी तरीके बात कर लेते हैं जब दोनों तरफ से सहमती हो जाती है तभी हम ऐसे सीन करते हैं वरना उस सीन को रद्द कर दिया जाता है