
बॉलीवुड के लव बर्ड रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 15 नवंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं और देखा जा रहा है सभी तैयारियां हो चुकी हैं. उनकी शादी का कार्ड भी आ चुका है जो वायरल हो चुका है. इसी के साथ रणवीर और दीपिका के फैंस उनके लिए काफी खुश हैं और चाहते हैं जल्दी से उनकी भी शादी हो जाये.
बताया जा रहा है दोनों अपनी शादी इटली में करने जा रहे हैं लेकिन हाल ही जो खबर आई थी उसमें पता चला कि वो मुंबई में ही सात फेरे लेने वाले हैं. उन्होंने मुंबई के Grand Hyatt को वेडिंग के लिए चुना है. लेकिन इसी के साथ ट्विटर यूज़र्स इनकी शादी को लेकर काफी मज़ाक उड़ा रहे हैं.
जैसा कि कई बार रणवीर सिंह को लहंगे वाली ड्रेस में देखा गया है जिसके चलते आज उनके जबरदस्त मिम्स बन रहे हैं. ट्विटर यूज़र्स का जानना चाहते हैं शादी में लहंगा कौन पहनेगा और इसी साथ काफी ट्रॉल्स सामने आये हैं जिन्हें बताने जा रहे हैं.