
अलीगढ़ में दबंग सूधकोर से परेशान आकर 40 वर्षीय व्यक्ति ने एसएसपी ऑफिस पर खाया जहर, गंभीर हालत में पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, इलाज के दौरान तोड़ा दम, दबंग सूधकोर आज ही घर पर जाकर दे कर आया था
धमकी, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल, थाना सासनी गेट इलाके का मामला। अलीगढ़ के थाना सिविल लाइन इलाका स्थित एसएसपी कार्यालय पर करीब 40 वर्षीय उमाशंकर नाम का एक व्यक्ति पहुंचा जोकि थाना सासनी गेट इलाका स्थित एडीए कॉलोनी निवासी था उसने एसएसपी कार्यालय पर जाकर जहर का सेवन कर लिया, यह सब देखकर पुलिस ने आनन-फानन में उसे पकड़कर जिला अस्पताल भेजा जहां से उसे मेडिकल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, मृतक के परिजनों ने बताया
उमाशंकर ने कुछ वक्त पहले एक सूदखोर से रुपए उधार लिए थे जिसको वह लगातार चुकाते जा रहा था लेकिन सूधकोर द्वारा लिए गए रुपए से कई गुना ब्याज वसूलने के कारण वह उन रुपयों को चुका ना सका,,,, आज एक बार फिर से सूदखोर उसके घर पर आया और तमाम तरह की धमकियां देकर गया था जिससे क्षुब्ध होकर वह एसएसपी कार्यालय पहुंचा और वहां उमाशंकर ने पॉइजन खा लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई पुलिस द्वारा उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया अब पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।