
द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की परमाणु योजना को विफल करने वाले जोकिम रोनेनबर्ग की रविवार को मृत्यु हो गई। वह 99 वर्ष के थे। नॉर्वे सरकार की ओर से यह जानकारी दी गई। जोकिम रोनेनबर्ग ने जर्मन कब्जे के दौरान नॉर्वे में नौकरी करते हुए 1943 में भारी पानी, डी2ओ और हाइड्रोजन युक्त पदार्थ पैदा करने वाले एक प्लांट को उड़ा दिया था जो कि परमाणु बम के लिए ऊर्जा का स्रोत था। 
ब्रिटेन की ओर से उन्हें विशेष दल का नेतृत्व करने के लिए चुना गया था। उस समय रोनेन की उम्र 23 साल थी। उन्होंने ‘ऑपरेशन गनरसाइड’ के तहत नॉर्स्क हाइड्रो सयंत्र में घुसकर उसके प्रमुख हिस्सों को नष्ट कर दिया था।
उन्होंने इस हमले को एक भी गोली चलाए बिना अंजाम दिया गया था। इस ऑपरेशन पर किताबें लिखी गई, डाक्यूमेंट्री फिल्म (वृत्तचित्रों) के साथ-साथ फिल्में और टीवी सीरीज भी बन चुकी हैं।