
सूबे में होने वाले निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रविवार को उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राज्य के नगर निगम, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों पर पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इसमें छह नगर निगम, 37 नगर पालिका परिषद और 36 नगर पंचायतों के अध्यक्षों के कांग्रेस प्रत्याशियों की घोषणा की है। देहरादून के नगर निगम की सीट पर इस बार कांग्रेस ने पूर्व काबीना मंत्री दिनेश अग्रवाल को मैदान में उतरा है। 
नामों की सूची
नगर निगम
नगर पालिका परिषद
विकासनगर-देवानंद पासी, मसूरी-मेघ सिंह कंडारी, हरबर्टपुर-देवेंद्र बिष्ट, डोईवाला-सुमित्रा, मनवाल, मंगलौर-चौधरी इस्लाम, लक्सर-जगदेव सिंह, शिवालिक नगर-महेश प्रताप सिंह राणा, उत्तरकाशी-रमेश सेमवाल, बडकोट-लालदेई, चिन्यालीसौड़-मनोरमा रमोला, गोपेश्वर-सुरेंद्र लाल, जोशीमठ-शैलेंद्र पंवार, गौचर-इंदु पंवार, कर्णप्रयाग-मनोरमा देउली, नरेंद्रनगर-राजेंद्र सिंह राणा, चंबा-सुमना रमोला, देवप्रयाग-मुकेश प्रयागवाल, मुनीकीरेती ढालवाला-दिनेश व्यास,
रुद्रप्रयाग-गीता झिंक्वाण, पिथौरागढ़-जगत सिंह खाती, धारचूला-लक्ष्मी गुंज्याल, डीडीहाट-हेमंती भंडारी, चंपावत-विजय वर्मा, टनकपुर-हरीश भट्ट, पौड़ी-विनोद बिष्ट, दुगड्डा-जशोदा बडोला, अल्मोड़ा-प्रकाश जोशी, बागेश्वर-महोश कांडपाल, नैनीताल-सचिन नेगी, रामनगर-मो अकरम, भवाली-पुष्पेश पांडेय, गदरपुर-दिशा बंगा, जसपुर-नौशाद, किच्छा-श्रीदर्शन कोली, सितारगंज-अनवर, खटीमा-सोनी राणा, महुआखेडागंज-नसीमा बेगम।
नगर पंचायत
झबरेड़ा-चौधरी गौरव सिंह, लंढौर-मो आसिफ, भगवानपुर-मास्टर सत्यपाल, पुरोला-हरिमोहन सिंह नेगी, नौगांव-राजेश, नंदप्रयाग-कानिज सिद्धिकी, पोखरी-जगदीश भट्ट, गैरसैंण-पुष्कर सिंह रावत, थराली-कुंती देवी, पीपलकोटी-बिहारी लाल, कीर्तिनगर-विजेश्वरी देवी, घनासाली-नागेंद्र सजवाण, गजा-उषा देवी, लंबगांव-अनिता रावत, चमियाला-ममता पंवार, अगस्त्यमुनि-राधा देवी, ऊखीमठ-प्रकाश, तिलवाड़ा-रेखा भंडारी, स्वर्णाश्रम जौंक -माधो अग्रवाल, सतपुली-किरन रौतेला, गंगोलीहाट-सुनीता रावल, बेरीनाग-रविंद्र बोरा, बनबसा-सुधा बिष्ट, द्वाराहट-निर्मल कुमार मठपाल, भिकियासैंण-कमला देवी, कपकोट-गोविंद सिंह, कलाढुंगी-दीप सती, लालकुंआ-नेतराम, भीमताल-दीपक चुनौटिया, महुवाडबरा-शाहजहां खातून, सुल्तानपुर पट्टी-मो रफी, केलाखेड़ा-मोहम्मद शफी, दिनेशपुर-लक्ष्मी देवी राय, शक्तिगढ़-रमेश राय, नानकमत्ता-प्रेम सिंह टुरना, गुलरभोज-रेवती देवी।