जानिये कितना करंट सहन कर सकता है आपका शरीर

घर में काम करते हुए या कहीं और हल्का फुल्का करंट तो आया ही होगा। जाहिर है थोड़ी देर तो आपको पसीना छूट गया होगा । आपने शुक्र जताया होगा की करंट लगने के बाद आप छूट तो गए वरना कहीं बड़ा हादसा हो सकता था। आज हम आपको बता रहे हैं वो कारण जिनसे शरीर पर करंट का दुष्प्रभाव होता है और मौत तक हो सकती है। आपका शरीर कितना करंट सहन कर सकता है ? ऐसी कई सारी बातें जिनको जानकर आप भीं हैरान हो जाएंगे। 

क्या कारकप्रभावित करतें है हमारे शरीरको ?
– करंट की मात्रा जो कि शरीर सेगुजर रही है 
– शरीर के जिस हिस्से पर करंट लगता है और कौनसा हिस्से से जल्दी मौत हो जाती है ये करक भी महत्वपूर्ण है। 
– कितने समय तक करंट शरीर को प्रभावित कर रहा है।