
कभी टीम इंडिया के सदस्य रहे तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का विवादों से पुराना नाता रहा है. कभी वह हरभजन सिंह से थप्पड़ खाने के बाद विवादों से घिरते हैं तो कभी सट्टेबाजी के आरोप उन्हें विवादों में ले आते हैं. क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंध झेल रहे श्रीसंत फिलहाल टेलीविजन के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ में हैं. लेकिन यहां भी वह लगातार वह विवादों से घिरे रहे हैं. वह अक्सर अपनी भावनाओं को खुलेआम इजहार करते हैं. वह शो में कई बार अपना टैंपर भी लूज कर चुके हैं और शो छोड़ने की धमकी भी दे चुके हैं. 
एक बार तो उन्होंने घर की दीवार लांघ कर भागने की कोशिश भी की थी. लेकिन शो में उनकी सबसे खराब रवैया यह है कि वह कभी ‘बिग बॉस’ द्वारा दिए गए काम में सक्रिय भागीदारी नहीं करते. अधिकांश भागीदारों से श्रीसंत के अच्छे रिश्ते नहीं हैं. सुरभि राणा भी इन्हीं में से हैं. हाल ही में श्रीसंत ने सुरभि पर यह आरोप लगाए कि वह घर के भीतर स्मोक करती हैं. यह ‘बिग बॉस’ द्वारा तय नियमों का साफ तौर पर उल्लंघन है.
इतना ही नहीं, श्रीसंत ने अनूप जलोटा और जसलीन को भी इस बात के लिए कन्वींस किया कि सुरभि सिगेरट पीती हैं. श्रीसंत और सुरभि को सजा के तौर पर काल कोठरी में भेज दिया गया. दीपिका भी उनके साथ है. इन लोगों को गलत व्यवहार और आचरण का दोषी पाया गया था. दरअसल, श्रीसंत ने ‘बिग बॉस’ के नियम का उल्लंघन करते हुए यह बताया है कि वह घर में रहने के कितने पैसे ले रहे हैं.
श्रीसंत ने सुरभि के सामने यह स्वीकार किया है कि उन्हें शो में भाग लेने के लिए ढाई करोड़ मिल रहे हैं. वीकेंड का वार एपीसोड में होस्ट सलमान खान ने न केवल सुरभि को दोषमुक्त करार दिया बल्कि श्रीसंत के शो के लिए पैसा लेने के बारे में बात करने की भी आलोचना की. सलमान खान ने यह भी कहा कि श्रीसंत को टास्क में भाग न लेने के लिए बीच शो से बाहर निकाला जा सकता है.
बता दें कि सुरभि लगातार श्रीसंत को परेशान करती रहती हैं. वह भी बिग बॉस के एक नियम का साफ तौर पर उल्लंघन कर चुकी हैं, इसके कानूनी पहलू भी हैं. क्योंकि कोई भी प्रतियोगी शो में मिलने वाले पैसे का खुलासा नहीं कर सकता.