
वास्तुशास्त्र में दिशा, वस्तु और घर में रखे सामान का सर्वाधिक महत्व बताया गया है। इन सब चीजों का व्यक्ति के भाग्य पर काफी प्रभाव पड़ता है। यदि सही वस्तु सही दिशा में रखी जाती है तो भाग्य के दरवाजे खुलने लगते हैं, लेकिन यदि गलत दिशा में गलत चीजें रखी गई हैं तो उस घर में रहने वाले लोग हमेशा किसी न किसी परेशानी से घिरे रहेंगे। लेकिन हमारे घर में कुछ शुभ पेड़ पौधे लगाने से तरक्की के रास्ते भी खुल जाते है और भाग्य भी साथ देने लगता है। तो आइये जानते है कौन से पेड़ – पौधे लगाने से हमारा भाग्य बदलने लगता है।
1.भारतीय वास्तु शास्त्र के साथ, चीनी फेंगशुई में भी मनी प्लांट को घर में लगाना शुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट में शुक्र का वास माना गया है। इसे लगाने से परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है और आर्थिक कमी कभी नहीं होती। मनी प्लांट को आग्नेय कोण में नीले कांच की बोतल में पानी भरकर लगाना चाहिए। हर दिन पानी बदलते रहना चाहिए।
2. घर में बांस के पौधे लगा सकते हैं। फेंगशुई के अनुसार बांस के पौधे सुख व समृद्धि के प्रतीक होते हैं। कांच के जार में छोटे आकार के बांस के पौधों को लाल धागे में बांधकर दुकान, प्रतिष्ठान में ईशान या उत्तरी दिशा में रखने से आर्थिक प्रगति होने लगती है।
3. घर या दुकान-ऑफिस की पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए गुलदस्तों में रोज ताजे फूल लगाएं। फूलों के गुलदस्ते सौभाग्य में वृद्धि करते हैं। मुरझाए फूल व पत्तियां नेगेटिव एनर्जी उत्पन्न करती हैं। इसलिए फूलों को बासी होते ही बदल देना चाहिए।